बड़ा हमला, MP, दिल्ली पुलिस समेत कई सरकारी विभागों की जानकारी लीक
देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CIRT) हैकिंग का शिकार हुई है। चीन या पाकिस्तान के हैकर्स ने CIRT को हैक कर सरकारी विभागों की जानकारी लीक कर दी है। इनमें दिल्ली कमिश्नर संजय अरोड़ा का मेल, MP पुलिस की जानकारी, BSNL के EPFO का डेटा और CIRT के कई कर्मचारियों और सेक्यूरिटी प्रोजेक्ट्स की जानकारी शामिल है।